रांची - राजधानी रांची को 135वें डूरंड कप-2026 के कुछ मुकाबले की मेजबानी दी गई है। मुकाबले के सफल आयोजन को लेकर रांची तैयार है। फुलबॉल प्रेमी इन मैचों का आनंद मुफ्त में उठा सकेंगे। लेकिन इसके लिए जीरो टिकट लेना आवश्यक है। जिसका वितरण 22 जुलाई से किया जाएगा। मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम परिसर में 12 काउंटर बनाए गए हैं। जहां 'जीरो टिकट' (निःशुल्क टिकटों) का वितरण किया जाएगा। टिकट लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। टिकटों का वितरण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा।
इस संबंध में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समीक्षा बैठक कर संबंधित सभी विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है। बैठक में 26 जुलाई को होने वाले उद्घाटन समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी।








