(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो में भारी बारिश के दौरान बोकारो सम्हारणालय के समीप एक बड़ा पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक कालीचरण किस्कू ने बताया कि उनके साथ कुछ लोग डीसी ऑफिस आए थे और बोकारो उपायुक्त को मांग पत्र सौंपने के बाद जेरॉक्स करने बगल के ही दुकान में गए थे। उसी वक्त एक भारी भरकम पेड़ दीवाल पर गिरी और दीवाल पूरी तरह से ढह गया।
घायल कालीचरण किस्कू को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।








