तमिलनाडु - तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विजय 13 मई को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना किया। फ्लोर टेस्ट में वे 144 मतों के साथ विजयी हुए।
गौरतलब हो कि तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके राज्य में हुए विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी तो जरूर, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 सीट पीछे रह गई। विजय ने अन्य कई छोटी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई है। बताते चलें कि विजय ने रविवार, 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।










