(बिरेन्द्र, संवाददाता, बांका)
बांका – बांका जिला परिषद की योजना का कार्य कर रहे संवेदक से रिश्वत लेने के आरोप में जिला परिषद कार्यालय के कर्मी को कार्यालय से ही निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हांथों गिरफ्तार किया।
मामले को लेकर मंगलवार को बांका पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने जिला परिषद कार्यालय ने छापेमारी करते हुए दो कर्मी जागेश्वर मण्डल और इंजिनियर ओमप्रकाश मण्डल को एक लाख 26 हज़ार रूपए घूस की रकम के साथ रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान निगरानी की टीम ने जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव से भी पूछताछ की।
इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी सत्येंद्र राम ने बताया कि जिला परिषद का कार्य कर रहे संवेदक अवध बिहारी ने उनसे घूस मांगे जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित जेई सुधीर कुमार, कर्मी जागेश्वर मण्डल, ओमप्रकाश मण्डल सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया। सत्यापन के बाद शिकायत को सही पाया गया। जिसके बाद मंगलवार को छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।








