बिहार के समस्तीपुर जिले के एक छोटे से गांव मोतीपुर से निकलकर टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने का सपना कभी वैभव सूर्यवंशी ने देखा था, जो अब सच हो गया है। 15 साल के वैभव पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पाकर बेहद भावुक हो गए।
गौरतलब हो कि भारतीय टी20 टीम में जगह मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी का बड़ा सपना पूरा हो गया। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में चुने जाने पर उन्हें टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी और नई किट प्रदान की गई है। जर्सी मिलने के बाद वैभव ने बताया कि दब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरु किया था, तभी से उनका यह सपना था। दो अब पूरा हुआ है। जर्सी हाथ में लेने के बाद युवा बल्लेबाज वैभव काफी भावुक नजर आए।
वैभव इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी को इस दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।








