(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में की गई छापामारी में पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज गारु करुहा और बंदरबेला मोड़ के पास से अवैध ब्राउन शुगर और गांजा बरामद किया है। इस दौरान 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त सामानों की बाजार कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।








