साहिबगंज - साहिबगंज में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय निर्मल महतो की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष आदित्य यादव की अगुआई में स्थानीय मछुआ सोसाइटी परिसर में किया गया। जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान सभी ने स्वर्गीय निर्मल महतो के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का मिसाल रहा है। उन्होंने झारखंड आंदोलन और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार और आदर्श आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।








