केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को लोकसभा में वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। इसके पूर्व आम बजट कैसे बेहतर और जनोपयोगी हो इसे लेकर केन्द्र सरकार ने देश के आम नागरीक से सुझाव मांगा है।
अगर आप वित्तिय वर्ष 2026-27 का बजट पर अपना सुझाव देना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट MyGovIndia पर जा कर अपना सुझाव दे सकते हैं। भारत सरकार केंद्रीय बजट को जन-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से आम जनता से सुझाव मांग रही है। सरकार का मानना है कि जनभागीदारी से बजट अधिक व्यावहारिक और संतुलित बन सकता है। आप के पास बजट पर अपनी राय रखने का एक अच्छा मौका है, तो सुझाव के लिए पहुंचे MyGovIndia पर।








