अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ बढ़ते तनाव से न केवल सुरक्षा बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मृत्यु की खबर ने और भी हालात बिगाड़ दी है। इस खबर के बाद ईरान न केवल इजराइल को अपना निशाना बना रहा है, बल्कि अन्य खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सेना के ठिकानों को भी निशाना बना रहा है।
ग्लोबल ब्रांड्स जैसे अमेजन, एप्पल, H&M, रेकिट, सहित अन्य कई कंपनियां सकते में हैं। दूसरी तरफ आसमान में उड़ते ड्रोन और मिसाइलें आम जनता और पर्यटकों के बीच खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। वहां फंसे लोग जल्द से जल्द बाहर निकलना चाह रहे हैं। हालाकिं सरकारे वहां आम जनता के बीच संदेश देने में जुटी है कि स्थिति नियंत्रण में है और वे सुरक्षित हैं।










