पश्चिम बंगाल - कोलकाता का प्रसिद्ध ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राजभवन की परंपरा तोड़ते हुए शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शनिवार को रवींद्र जयंती के मौके पर रवींद्र संगीत, बंगाली व्यंजन और पीएम मोदी की मौजूदगी ने एक नया अध्याय जोड़ दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के एनडीए सरकारों के मुखिया की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
गौरतलब हो कि कोलकाता के विशाल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली बार भाजपा की सरकार ने शपथ ली है। शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के विभिन्न राज्यों के एनडीए सरकारों के मुखिया सहित आम लोगों की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
आजादी के बाद यह पहली बार है, जब बंगाल की किसी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के बंद कमरों से निकलकर खुले मैदान में आयोजित किया गया। जहां रवींद्र संगीत के बीच राज्यपाल आरएन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्री दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं सुरक्षा को लेकर लगभग 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।










