(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग की झील स्थित एमपी थियेटर में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर शिल्पोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारीबाग एवं आसपास के कारीगरों में अपने अपने कला का प्रदर्शन स्टॉल लगाया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कारीगरों एवं कलाकारों की हौसला की। आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भी शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि हजारीबाग के डोकरा आर्ट एवं विभिन्न तरह के कलाओं को विश्व पटल पर आगे लेकर जाना है साथ ही उन्होंने कारीगर एवं कलाकारों को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही।







