रांची - झारखंड कांग्रेस मुख्यालय, रांची में जिला अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ. श्रीबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सहित अन्य उपस्थिति रहे।
आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिला अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।










