राज्यसभा चुनाव - राज्यसभा के 37 सदस्यों के कार्यकाल अप्रैल 2026 में पूरे हो रहे हैं। जिसे देखते हुए भारत चुनाव आयोग ने चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। राज्यसभा सदस्य के लिए 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को डाले जाएंगे। जिसकी अधिसूचना 26 फरवरी को जारी की जाएगी और 20 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन की अंतिम तारीख - 5 मार्च, नामांकन की जांच - 6 मार्च, नाम वापसी की अंतिम तारीख - 9 मार्च, मतदान और मतों की गणना - 16 मार्च को की जाएगी। साथ ही बताया कि चुनाव प्रक्रिया के सुचारु और निष्पक्ष संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।











