पटना - बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने और राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नितिन नवीन ने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही बांकीपुर विधानसभा की सीट खाली चल रही थी। अब वहां 30 जुलाई को उपचुनाव होना है, वहीं 3 अगस्त को परिणाम घोषित किया जाएगा। जिसके लिए प्रत्याशियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी बीच खबर है कि जनसुराज के प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। जहां वे बीजेपी को चुनौती देंगे।
प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में उतरने से यह मुकाबला अब दिलचस्प बन जाएगा। प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की घोषणा जन सुराज चीफ मनोज भारती ने पटना में रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी है।








