रांची - खाड़ी देश में चल रहे युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में इस युद्ध के वजह से पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गई है। इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है। वहीं रांची में अब पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 100.37 रुपये हो गया है।
चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

BYBASUDEO MISHRA
May 25, 2026, 11:59 AM IST• Updated: May 25, 2026
2 Mins Read









