असम - असम विधानसभा के चुनावी रण में सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक दीं हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंचे, जहां वे एक अलग ही अंदाज में नजर आए।
गौरतलब हो कि पीएम मोदी अपनी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के पहले अचानक डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान पहुंचे। जहां उन्होंने बागान में काम करने वालीं महिला कामगारों के साथ मिलकर चाय की पत्तियां तोड़ीं और अपना काफी समय बिताया। साथ ही महिला कामगारों से बातचीत कर उनका हाल जाना। इस दौरान उनकी ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।











