गिरिडीह – एक तरफ पूरा देश आजादी जश्न में डूबा हुआ है, वहीं गिरिडीह के दमगी में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र खामोश रहा। दमगी के आंगनबाड़ी केंद्र पर तिरंगा नहीं फहराया गया। जबकि पूरे गांव में लोग धूमधाम से आजादी का जश्न मना रहे हैं।
गौरतलब हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों में देशभक्ति और संस्कार देने की पहली पाठशाला माना जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इन नन्हे बच्चों को राष्ट्रीय पर्व से दूर क्यों रखा गया ? इसे लेकर स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।








