केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा को लेकर शुक्रवार को प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीट री-एग्जाम की नई तारीख की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नीय का री-एग्जाम 21 जून को होगी। री-एग्जाम के लिए कोई भी एग्जाम फीस नहीं लिया जाएगा। साथ ही कहा कि अगले वर्ष से नीट की परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। आगे उन्होंने परीक्षा को लेकर जो गलती हुई है, उसकी जिम्मेदारी भी ली। परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर चुनने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा और परीक्षा, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होनी थी, अब शाम 5.15 बजे तक चलेगी।
आगे उन्होंने कहा कि एग्जाम के सवाल लीक हो गए थे, जिसके कारण परीक्षा को रद्द करनी पड़ी। हालांकि यह फैसला परीक्षार्थियों को दुख पहुंचाने वाला था, लेकिन उनके हितों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वर्तमान केन्द्र सरकार गलत कामों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने वाली है। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है और सीबीआई ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही दोषी पकड़े जाएगें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।










