(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग मुफशिल थाना क्षेत्र के डेंटल कॉलेज में 19 जुलाई को कॉलेज में कार्यरत सुपरवाइजर विकास कुमार सिंह की संदिग्ध हालत में मृत पाया गया था। जिसे हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया। मामले में तकनीकी साक्ष्य के अनुसार कांड में संपलित अभियुक्त पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि कॉलेज में ही कार्यकर्ता एक युवती से मृतक और अभियुक्त दोनों प्रेम करते थे। इस बात की जानकारी अभियुक्त पवन को हो गई, जिसके बाद उसने मृतक विकास सिंह को रास्ते से हटाने का प्लान किया और पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी।








