हर कोई पैसा कमाना चाहता है। पैसा कमाना एक कला है। कुछ लोग व्यापार / शेयर में पैसा लगा कर कमाना चाहते हैं, तो वहीं कुछ पैसों से ही पैसा कमाना चाहते है।
यह खबर उन लोगों के लिए है, जो पैसों से ही पैसा कमाना चाहते हैं। पैसों को सरकारी सुरक्षा के साथ दोगुना करना समझदारी है। अगर आप निश्चित रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की केवीपी (किसान विकास पत्र) योजना पर आप भरोसा कर सकते हैं। इस योजना में सरकार खुद 7.5% का वार्षिक रिटर्न जिम्मेदारी लेती है।
कौन और कैसे ले सकते हैं, इस योजना का लाभ:
1. 18 साल से ऊपर का कोई भी भारतीय नागरिक इसमें अपना खाता खुलवा सकता है।
2. आप महज 1000 रुपये की अपनी बचत शुरू कर सकते हैं। इसमें अधिकतम की सीमा नहीं है।
हालांकि यह एक लॉन्ग-टर्म स्कीम है, लेकिन अगर आपको बीच में पैसों की जरूरत पड़ती है, तो आप 30 महीनों के बाद अपना पैसा निकाल सकते हैं। वैसे आपके निवेश 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने में दोगुना हो जाता है।








