(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिक को कोलकाता से बरामद किया है और आरोपी आरियन अली को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब हो कि नाबालिग के पिता मो. जाफर कर्बला रोड, सुल्तान नगर, चास के लिखित आवेदन के आधार पर 28 अप्रैल 2026 को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, चास के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 मई को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित बेनियापुकुर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। लड़की को आरोपी आरियन अली जमान के घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।









