(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी विनोद कुमार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसी कड़ी में चास मेन रोड स्थित उनके प्रधान चुनावी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि इससे पहले विनोद कुमार का चुनावी कार्यालय चिरचा स्थित उनके आवास से संचालित हो रहा था, लेकिन लोगों की सुविधा को देखते हुए मेन रोड में प्रधान कार्यालय खोला गया है। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों की भी उपस्थिति ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। बताते चलें कि विनोद कुमार एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।











