आंध्रप्रदेश - आंध्र प्रदेश में हुए भीषण धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका काकिनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुई है। धमाके में 6 लोग भी घायल हुए हैं। इस संबंध में प्रदेश के गृह मंत्री वंगालापुडी अनीता ने आशंका जताई कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने का निर्देश दिए गए हैं।











