(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हूल दिवस के अवसर पर आज हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार समेत सभी पदाधिकारियों ने हूल क्रांति के वीर शहीद सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो सहित सभी अमर वीरों को शत-शत नमन किया। उन्होनें शहीदों को ससम्मान श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर सिद्धो-कान्हू मुर्मू चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हूल आंदोलन के वीर सेनानियों का शोषण, साहस, बलिदान और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष हमें सदैव सत्य, स्वाभिमान और न्याय के मार्ग पर चलने की हमें प्रेरणा देता है।








