केरल का नाम बदल दिया गया है। केरल अब केरलम के नाम से जाना जाएगा। गौरतलब हो कि इस बाबत केरल सरकार ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास प्रस्ताव भेजा था। केन्द्र ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि 24 जून, 2024 को आम सहमति से केरल विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था। जिसमें केंद्र से केरल राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर केरलम करने का आग्रह किया गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केरल के नाम में बदलाव की जानकारी दी है।











