(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड महिला कांग्रेस आगामी 21 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद चलो आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में आयोजित इस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बिना किसी देरी के तत्काल लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
इस संबंध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सह-प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद ने बताया कि झारखंड से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगी।








