असम - मंगलवार को हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य कई प्रमुख नेता शामिल हुए। हिमंत बिस्वा सरमा के बाद बीजेपी विधायक अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के चरण बोरो ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सभी को प्रधानमंत्री मोदी बधाई और शुभकामनाएं दी।
शपथ ग्रहण समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा का पूरा परिवार भी शामिल हुआ। इस मौके पर उनकी पत्नी रिनिकी भुयान ने कहा, यह हमारे और असम वासियों के लिए बहुत ही खुशी का पल है।










