(चंदन सिंह, संवाददाता, रांची)
बोकारो - चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित वैभव होटल के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वहीं घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवकों के अनुसार तीनों दामोदर नदी से अपने घर सेक्टर-12 लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।








