दुमका - दुमका के पुलिस लाइन मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार ने तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आज के दिन को भारत के इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन बताया।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, संघर्ष, त्याग और स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह पावन अवसर उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का दिन है, जिनके संघर्षों ने हमें स्वतंत्र भारत का नागरिक कहलाने का गौरव प्रदान किया। साथ ही उन्होंने सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आईए हम सब मिलकर राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे ले चलें।








