दुमका – झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका पहुंचे। जहां दुमका एयरपोर्ट पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
वहीं राज्यपाल को एयरपोर्ट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गौरतलब हो कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पुलिस लाइन, दुमका में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन करेंगे।








