नई दिल्ली - महिला पहलवानों के साथ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। अदालत ने बृजभूषण के साथ साथ बिनोद तोमर को भी सम्मानपूर्वक रिहा कर दिया है।
न्यायालय के इस फैसले पर बृजभूषण ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें शुरू से ही भरोसा था कि न्यायालय में सच की जीत होगी। वहीं उनके बरी होने के बाद उनके पुत्र और भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने अदालत के फैसले का स्वागत किया।







