नई दिल्ली - असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस को संबोधित करते हुए चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया है।
असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में और पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होंगे।
असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मत डाले जाएंगे। वहीं इन पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।











