(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा – देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और एमएमडीआर के विरोध में कांग्रेस कमेटी की ओर से जामताड़ा के सुभाष चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के साथ पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। आम जनता लगातार परेशान है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन करती रहेगी।








