पश्चिम बंगाल - पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने सभी मंत्रियों के नामों की घोषणा की। उसके बाद राज्यपाल आरएन रवि ने लोक भवन में सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। वैसे अभी तक किसे कौन सा विभाग मिला अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
गौरतलब हो कि 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और तीन स्वतंत्र प्रभार के मंत्री बनाए गए हैं। यानि कुल 35 नए मंत्री बने हैं। कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर ज्यादातर मंत्री पारंपरिक पोशाक में लोकभवन पहुंचे थे। 35 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद कैबिनेट में कुल सदस्यों की संख्या 41 हो गयी।








