नई दिल्ली - भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट का रुख करने की स्वतंत्रता देते हुए कहा कि वह संबंधित हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकता है।
जानकारी के मुताबिक, इस याचिका में एनकाउंटर मामले में सीबीआई जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित कर घटना की जांच करने की भी मांग की गई थी।








