(राजेश मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - JPSC-JSSC आंदोलन कर रहे छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रांची-पटना मुख्य मार्ग के नया मोड़ चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। जिसके कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुजू स्थानीय प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।








