(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आंदोलन का ऐलान किया है। इसी क्रग़क,म में 21 जुलाई को बोकारो में मशाल जुलूस और 22 जुलाई को रांची में प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अभियान को लेकर बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि यदि पार्टी जेपीएससी मुद्दे पर इतनी मुखर है, तो नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले में उसका रुख उतना आक्रामक क्यों नहीं दिख रहा। इस पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नीट मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








