केरलम - विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 10 दिनों के बाद केरलम को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने दिल्ली में बीडी सतीशन के नाम की घोषणा की। गौरतलब हो कि सतीशन के नाम की घोषणा होते ही उनके घर पर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। लोग जश्न मना रहे हैं। दीपा दासमुंशी ने आगे कहा कि पार्टी हाईकमान के इस फैसले के साथ सभी खड़े हैं और सभी एकजुट होकर काम करेंगे।
इस फैसले ने के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला जैसे राज्य के वरिष्ठ नेताओं को सकते में ला दिया। पिछले कुछ दिनों से वेणुगोपाल, चेन्निथला और सतीशन के नामों को लेकर पार्टी के अंदर काफी खींचतान चल रही थी।










