नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर छात्रों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने, मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में संबंधित विभागों और अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।







