महाराष्ट्र की राजनीति के एक होनहार नेता डिप्टी सीएम अजित पवार का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। अजित पवार का विमान बारामती, महाराष्ट्र में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गई।
बताया गया कि विमान के लैंडिंग के समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पवार परिवार के साथ साथ महाराष्ट्र की राजनीति के लिए यह एक बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है। अजित पवार की गिनती उन नेताओं में होती है, जिन्होंने राजनीति के क्षेत्र में अपने लिए जगह खुद बनाई। वे जमीन से जुड़े नेता थे। अजित पवार बारामती विधानसभा क्षेत्र से 7 बार चुनाव जीते। वे महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहने वाले नेता थे।








