रांची - जेपीएससी और जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार और घोटाले को लेकर छात्रों का हुजूम विधानसभा के करीब पहुंच गया है। छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल भी बेअसर साबित हुआ है। यहां छात्र और पुलिस के बीच टकराव की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। हजारों की संख्या में शामिल छात्र तिरंगा और तरह तरह के पोस्टर लिए जम कर नारेबाजी कर रहे हैं और आगे बढ़ते जा रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है। पुलिस और छात्रों के बीच धक्का मुक्की की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। वहीं दूसरी तरफ छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए हरमू रोड, बिरसा चौक से जुड़ी सड़कों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
विधानसभा के पास छात्रों का हुजूम

BYBASUDEO MISHRA
Aug 10, 2026, 02:33 PM IST• Updated: Aug 10, 2026
2 Mins Read







