संसद ने बीमा कानूनों में संशोधन करते हुए ‘सबका बीमा सबकी रक्षा’ विधेयक 2025 पारित किया। जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एलआईसी के सीईओ सह एमडी आर दुरईस्वामी ने इसे भारतीय बीमा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून बीमा उद्योग को गति देने के साथ साथ पॉलिसीधारकों की सुरक्षा को और मजबूत करेगा।
दुरईस्वामी ने आगे कहा कि यह कानून पॉलिसीधारकों की सुरक्षा और उनके हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें बीमा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाया गया है। इससे पॉलिसीधारकों को बेहतर सेवा मिल सकेगी और आम लोगों का विश्वास बीमा उद्योग के साथ पहले से ज्यादा मजबूत होगा।








