(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - माउंट कार्मेल स्कूल, हजारीबाग में फादर जॉर्ज हेस स्मृति साहित्यिक कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026-27 की वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार पक्ष एवं विपक्ष में प्रस्तुत किए। उनकी तर्क क्षमता, आत्मविश्वास और प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण ने सभी को प्रभावित किया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फादर पी. जे. जेम्स शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास, ज्ञानवर्धन और मंच पर अपनी बात रखने की क्षमता को मजबूत करती है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।








