जमशेदपुर - जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के देव नगर बस्ती में एक 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया है। दुष्कर्म की घटना सामने आते ही बस्ती के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग पीड़ित के घर के पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली और आरोपी 26 वर्षीय गोगाई कर्मकार को पकड़ कर जमकर पीटा और उसे जूते की माला पहनाई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गोगाई कर्मकार को गिरफ्तार कर लिया।









