56 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, PM मोदी ने दी जन्मदिन की विशेष बधाई।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए। उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है।








