RANCHI: राजधानी रांची में रविवार से ऑनलाइन कैब चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है, जिसका सीधा असर आम यात्रियों की आवाजाही पर असर पड़ना शुरू हो गया है। ओला, उबर और रैपिडो से जुड़े करीब 4000 टैक्सी चालक अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर काम बंद रखें हैं। झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बावजूद कंपनियों द्वारा किराया दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे चालकों की आमदनी लगातार घट रही है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाई जा रही है, जिससे कमर्शियल टैक्सी चालकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा ड्राइवर आईडी बंद करने, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी तथा एजेंटों की कथित मनमानी जैसे मुद्दों पर भी लंबे समय से शिकायतें की जा रही हैं। यूनियन के अनुसार, पहले ही कंपनियों को मांगपत्र सौंपा गया था और हड़ताल की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के कारण आंदोलन का निर्णय लिया गया। रांची के साथ जमशेदपुर और बोकारो के चालक भी इस हड़ताल में शामिल होंगे, जिससे लगभग 13 हजार से अधिक ड्राइवर प्रभावित रहेंगे। हड़ताल के चलते एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और शहर के विभिन्न इलाकों में ऑनलाइन कैब सेवा पूरी तरह बाधित हो सकती है।
रांची में 4000 कैब ड्राइवर आज से हड़ताल पर यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें
रांची में 4000 कैब ड्राइवर आज से हड़ताल पर यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

BYASHISH PRASAD
Jun 28, 2026, 02:26 PM IST• Updated: Jun 28, 2026
3 Mins Read







