दिल्ली - बुधवार सुबह दिल्ली से एक बुरी खबर सामने आई, बताया गया कि एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की है। मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक हैं, जिनमें अफ्रीकन मूल के नागरिक ज्यादा हैं। पुलिस, फायर सर्विस और अन्य की मदद से लगभग 40 लोगों को बचाया गया है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस दुखद घटना से आहत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर घटना पर दुख जताया है। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है। लेकिन राहत और सर्च ऑपरेशन जारी है।








