रांची//: अभी की बड़ी खबर रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दो जुड़वां भाइयों के लापता बच्चों की तलाश धुर्वा थाना ने तेज कर दिया है और बच्चों की सुराग देने वाले व्यक्ति को 50,000 रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शालीमार बाजार के रहने वाले विकास शर्मा के दो 12 वर्षीय जुड़वां बेटे, करण शर्मा और अर्जुन शर्मा बीते 1 जून से लापता हैं. इस संबंध में धुर्वा थाने में कांड संख्या 118/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
रांची: 12 वर्षीय जुड़वां भाई करण-अर्जुन 1 जून से लापता, सुराग देने वाले को मिलेगा ₹50 हजार का इनाम

BYABHISHEK RAJVANSHI
Jun 14, 2026, 12:29 PM IST• Updated: Jun 14, 2026
2 Mins Read







