लेख - श्री संजय पाण्डेय,ज्योतिषाचार्य, संपर्क करे - (9504415807)
2 जून 2026 से गुरु का गोचर कर्क राशि में होने जा रहा है। इस गोचर का कर्क राशि के जातकों पर अत्यंत शुभ और प्रभावशाली असर देखने को मिलेगा।
कालपुरुष की राशि क्रम में कर्क राशि चौथे स्थान पर आती है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा की राशि में गुरु के प्रवेश से गुरु और चंद्रमा की युति बनती है, जिससे एक अत्यंत शक्तिशाली और शुभ योग का निर्माण होता है, जिसे गजकेसरी योग कहा जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बहुत ही प्रबल और फलदायी योग माना गया है। इस योग के प्रभाव से कर्क राशि वालों के जीवन में 2 जून 2026 के बाद कई सकारात्मक और सुंदर परिवर्तन देखने को मिलेंगे।
गजकेसरी योग से मिलने वाले प्रमुख लाभ
• शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा
छात्रों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता, प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम और लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
• मानसिक शांति और पारिवारिक सुख
किसी पुराने विवाद या पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जून महीने से मानसिक शांति का अनुभव होगा।
• रोजगार और आर्थिक उन्नति
बेरोजगार युवा छात्र-छात्राओं को गुरु के गजकेसरी योग का सहयोग मिलेगा, जिससे आर्थिक उन्नति और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
कुछ विशेष शुभ संकेत
- कर्क राशि के जातकों की धार्मिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं।
- हवाई यात्रा का भी प्रबल संकेत है, जिससे लाभ मिलने की संभावना है।
- व्यापारी वर्ग के लिए जून महीने से व्यापार में सुंदर लाभ और प्रगति के पूरे आसार हैं।
- घर में मांगलिक कार्य, शादी-विवाह तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकते हैं।
यात्रा के दौरान सावधानी
यात्रा के समय पेट से जुड़ी समस्या की हल्की संभावना बन रही है। ऐसे में शुद्ध और सुरक्षित पानी का ही सेवन करें, अन्यथा पेट संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
गजकेसरी योग का महत्व
गजकेसरी योग ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माना जाता है। गुरु का कर्क राशि में उच्च का होना गुरु की कृपा, आशीर्वाद और सानिध्य प्रदान करता है। इस योग के प्रभाव से लक्ष्मी प्राप्ति का योग भी निश्चित रूप से बनता है।
इस योग के चलते जीवन की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का समाधान होता है।
गजकेसरी योग का अर्थ है — जीवन में एक ऐसा सुनहरा मार्ग मिलना, जिस पर चलते हुए व्यक्ति सरलता से अपनी यात्रा और अपनी कामनाओं को पूर्ण करता है।









