(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, बिहटा, पटना)
बिहटा - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहटा स्थित जीजे कॉलेज परिसर में योग मंडली की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग के महत्व एवं इसके नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए लोगों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई। मौके पर उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। जिनसे स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने की अपील की गई।









